अपना जिला

मऊ पुलिस ने विभिन्न थानों से 48 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ अविनाश पाण्डेय के निर्देशन में दिनांक 28/29.07.2022 रात्रि वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये गये अभियान में क्रम में कुल 48 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पाया गया कि 05 वारंटी अभियुक्तों ने रिकाल करा लिया है तथा 05 की मृत्यु हो गयी है। इस तरह से जनपद मऊ में कुल 96 लम्बित वारंट में 58 निस्तारित हुये जिसमें थाना चिरैयाकोट पुलिस द्वारा शैलेन्द्र निवासी सरसेना, रविन्द्र निवासी हाफिजपुर, लल्लन निवासी रसूलपुर, मनोज पुत्र राधे निवासी सरसेना, जितेन्द्र पुत्र श्यामबली निवासी ताजपुर थाना चिरैयाकोट, थाना दक्षिणटोला पुलिस द्वारा राशिद, शाहिद निवासीगण खेदुपुरा, राजेश निवासी भदेसरा, मो0 राशिद निवासी प्यारेपुरा, फारूक अहमद निवासी अस्तुपुरा, संतोष निवासी दशई पोखरा थाना दक्षिणटोला, थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा निर्मोही निवासी गोठा, बृजराज, बृजेश पुत्र श्रवण निवासी फरसरा बुजुर्ग, घरभरन चौहान निवासी बहादुरपुर निवासी दोहरीघाट, राजेश यादव निवासी धनौली थाना रामपुर, थाना घोसी पुलिस द्वारा लालता निवासी कुचहरा, धनंजय, गंगा निवासीगण खडवान, उदयभान निवासी बनियापार थाना घोसी, थाना हलधरपुर पुलिस द्वारा दिनेश राजभर, गनेश, संजय निवासीगण मउकुबेर, विरेन्द्र राम निवासी हलधरपुर, रवीन्द्र निवासी जगदीपुर, सुभाष यादव निवासी सिधवल, रामविलास निवासी पिंडोहरी थाना हलधरपुर, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मन्नू निवासी दानकबीर, बबलू निवासी मठिया परदहां, सोनू निवासी मुंशीपुरा थाना कोतवाली, थाना मधुबन पुलिस द्वारा स्वामीनाथ निवासी खीरीकोठा, राजू निवासी कटघराशंकर, लालमणि व शेषनाथ निवासीगण बहादुरपुर थाना मधुबन, थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा दीपचंद, रामसेवक, चौथी, सुभाष, सुरेन्द्र निवासीगण खैराबाद, सोनू निवासी इशहाकपुर थाना मुहम्मदाबाद, थाना रानीपुर पुलिस द्वारा पुन्नीलाल निवासी सोनिसा, भगवान चौहान निवासी भुसुवा, संदीप निवासी दतौली व सुनील निवासी चकिया, थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा मनीष कुमार व अनीता देवी निवासीगण ठकुरमनपुर थाना सरायलखंसी व थाना रामपुर पुलिस द्वारा अनिल साहनी निवासी अजोपुर, कंचन राजभर निवासी शुकुल पट्टी व सतीश चन्द्र निवासी डुमरी थाना रामपुर मऊ को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *