अपना जिला

डॉ आर के मिश्रा को मऊ व रिंकी सिंह को गाजीपुर जिले की जिम्मेदारी

काशी वाराणसी के BLW से PCSC आर एस चौहान को “BEST PCSC BLW ” को सम्मानित करने के बाद निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा MEMBER NRUCC RLY BOARD ने ” रेलवे सुरक्षा बल सम्मान वर्ष ” मनाने की घोषणा की है शुरुवात, निर्भया सेना राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों को देश के हर जिले का क्रमशः दायित्व देना शुरू कर दिया है। इसके निमित्त सेना के राष्ट्रीय सचिव युवा प्रकोष्ठ तथा मऊ जंक्शन के स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य डॉ आर के मिश्रा को मऊ जिला तथा सेना की राष्ट्रीय सचिव महिला प्रकोष्ठ व गाजीपुर सिटी की स्टेशन सलाहकार समिति गाजीपुर जिले का दायित्व रिंकी सिंह को दिया है
आप द्वय डॉ आर के मिश्रा व रिंकी सिंह क्रमशः मऊ और गाजीपुर जिले के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों पर हर संभव RPF के लोगों को मर्यादित सहयोग सम्मान और समर्थन करेंगे।
बाबा द्वारा उक्त दोनों नामों की सूचना वाराणसी मंडल के SR DSC डॉ अभिषेक को दे दिया है । बाबा ने कहा कि ऐसा नहीं कि निर्भया सेना केवल 1 वर्ष तक ही ” रेलवे सुरक्षा बल सम्मान वर्ष ” मनाने तक ही करेगी । RPF और निर्भया सेना का संबंध अब चोली दामन का बनता जा रहा है ।
निःसंदेह बाबा उक्त दोनों पदाधिकारियों पर विशेष विश्वास करते है । बाबा ने दोनों पदाधिकारियों को निर्देशित भी किया है आप द्वय निर्भया सेना की राष्ट्रीय संगठन मंत्री व MEMBER ZRUCC NE RLY नसरीन फात्मा के निर्देशन व मार्गदर्शन में काम करेगें ।
प्रत्येक महीने SR DSC वाराणसी डॉ अभिषेक साहब से विशेष समय प्राप्त कर उनके कार्यालय में वाराणसी मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के सेना के नामित प्रतिनिधियों की एक विशेष बैठक होगी , जिसमें उपलब्ध व सुलभ होने पर माननीय बाबा जी भी भाग लेंगे ।
बाबा जी ने श्री चौहान साहब ( PCSC / BLW ) के सम्मुख भी कहा कि बिना RPF के भारतीय रेल में रेल यात्रियों की रक्षा , सुरक्षा की कामना भी नहीं कि जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *