अपना जिला

महामहिम राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन विधवाओं को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा की किया मांग

घोसी/मऊ। स्थानीय नगर के मझवारा मोड़ निवासी एवं समाजसेवी अनिल कुमार मिश्र ने गुरुवार को तहसीलदार घोसी उमेश सिंह को महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर विधवाओं को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा की मांग किया। जिस पर तहसीलदार घोसी उमेश सिंह ने मांग पत्र प्राप्त कर उचित कार्यवाई का आश्वासन दिया है।
तहसीलदार घोसी उमेश सिंह को सौंपे गये मांग पत्र में बेसहारा विधवा महिलाओं को तीन हजार रूपये प्रति माह देने, मनरेगा ,आंगनबाड़ी ,आशा कार्यकत्री सहित अन्य स्थानों पर प्रमुखता से नियुक्ति करने,प्रधानमंत्री आवास देने ,आयुष्मान कार्ड दिलवाने के साथ ही विधवाओं के पुनः विवाह पर एक लाख रूपये प्रोत्साहन राशि देने आदि मांगे प्रमुख रुप से छाई रही।इस अवसर पर समाजसेवी अनिल कुमार मिश्र,ब्रजेश पाण्डेय,जयहिंद,बालचंद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *