मऊ के रमेश को गुजरात में फर्स्ट नेशनल ओपन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियन शिप में गोल्ड मेडल

अमिला/मऊ। जनपद मऊ के युवा रमेश ने गुजरात में फर्स्ट नेशनल ओपन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियन शिप 2022 में गोल्ड मेडल जीत कर उत्तर प्रदेश सहित मऊ का नाम रौशन किया है।
मऊ जनपद के अमिला क्षेत्र के ग्राम अतरसावां पोस्ट उसरी खुर्द निवासी स्वर्गीय विश्वनाथ के पुत्र रमेश की फर्स्ट नेशनल ओपन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियन शिप 2022 में मिली इसी कामयाबी से गांव के लोग गदगद हैं। गुजरात स्पोर्ट यूनिवर्सिटी बड़ोदरा में 16th से 19th जून 2022
में आयोजित लंबी कूद में 40 से 44 एज ग्रुप में हिस्सा लेकर रमेश प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त कर उत्तर प्रदेश का नाम रौशन कर मिसाल-ए-मऊ के कारवां में शामिल हो गये हैं। सफलता के बाद गोल्ड मेडल के साथ गांव अतरसावां आने पर गांव व अगल बगल गांव के लोगों ने रमेश को फूल माला पहना कर स्वागत किया और जिन्दाबाद के नारे लगाए। इससे पहले रमेश ने नई दिल्ली मे आयोजित 30 अप्रैल से 3 मई को होने वाली खेलो मास्टर्स नेशनल गेम में भाग लेकर लंबी कूद व 400 मीटर रेस में दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल अर्जित कर अपने उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया था।
अतरसावां के होनहार युवा रमेश के कामयाबी पर सभी गदगद हैं।
उसे बधाई देने वालों में ग्राम प्रधान हरिलाल, अब्दुल समद, गुड्डन राय, इंदल, रामसूरत चौहान, विनोद कुमार, बृजेश यादव, राजू राय आदि शामिल रहे।


