अपना जिला

सो रहे व्यक्ति को बोलेरो ने मारी टक्कर, घायल

मोहम्मदाबाद गोहना/मऊ। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोहना- करहां मार्ग स्थित पूर्वी रेलवे फाटक के पास गुरुवार की देर रात्रि लगभग 1:00 बजे एक बोलेरो गाड़ी द्वारा दुकान के किनारे लगे हुए एक चौकी पर सो रहे 45 वर्षीय राजकुमार पुत्र दीपचंद निवासी ग्राम उतरीजपुर को तेज गति से करहा की तरफ से आ रही बोलेरो गाड़ी ने सो रहे इस युवक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसी बीच रात्रि में फैंटम मोबाइल द्वारा गश्त के दौरान हुई इस घटना को सुनकर मौके पर पहुंचे। तब तक बोलेरो में सवार चालक तथा दो अन्य लोग गाड़ी को छोड़कर अंधेरा का फायदा उठाते हुए भाग खड़े हुए। बाद में फैंटम मोबाइल के पुलिसकर्मियों ने घायल युवक को देर रात्रि सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया, लेकिन गंभीर चोटें आने पर चिकित्सकों ने इसे जिला मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया।बाद में पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इस घटना के बाद पुलिस ने बोलेरो को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली लाकर जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *