कम्बाइंड मेडिकल प्रेक्टिशनर एसोसिएशन के डॉ न्याज अध्यक्ष व डॉ राशेदुल खैर सचिव निर्वाचित

० होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ0 मो0शाहिद तनवीर बनाएं गए मीडिया प्रभारी
कोपागंज/ मऊ। कम्बाइंड मेडिकल प्रेक्टिशनर एसोसिएशन ने एक बैठक फेमिली केयर क्लीनिक कोपागंज पर आयोजित कर कार्यकारणी का चुनाव किया। जिसमें सर्वसम्मति से डॉक्टर न्याज अहमद अध्यक्ष, डॉक्टर अजीत यादव उपाध्यक्ष, डॉ0 राशेदुल खैर को सचिव, सँयुक्त सचिव डॉ कमरुजमा, तथा डॉक्टर मो0 शाहिद तनवीर को मीडिया प्रभारी एवं कोषाध्यक्ष डॉ0 शादिक को चुना गया।साथ ही कार्यकारणी के संचालन हेत डॉक्टर वसीउल्लाह, डॉ0 राशिद जमाल, डॉ0 अख्तर हासमी अब्दुल गनी, डॉ रिजवान को संरक्षक चुना गया।इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ0 न्याज अहमद ने कहा कि एसोसिएशन की मजबूती हेतु सभी चिकित्सक जी जान से जुड़कर सहयोग करें,साथ ही दिन दुःखियों के सेवा हेतु सदैव तत्पर रहें।
बैठक की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ0मो0शाहिद तनवीर ने कहा कि हमारा एसोसिएशन गरीबों एवं दिन दुःखियों के इलाज के लिए समर्पित है, हम सभी कम पैसे में बीमारियों के इलाज के साथ लोगों को बीमारियों से बचाव हेतु जागरूक भी करते हैं।।इस अवसर पर प्रमुख रूप स्व डॉ0 जमिलुर्रह्मान, डॉ0 फैकुजमा, डॉ0 मकसूद, डॉ0 सोहैल अंसारी, डॉ0 सोहैल लारी, डॉ0 इसरार, डॉ0 अबुलैस, डॉ0 इसरार, डॉ0 उस्मान अजहर, डॉ0 एहसान, डॉ0 इफ्तेखार, डॉ0 सहजाद, डॉ0 रेहान, डॉ0 खालिद, डॉ0 खलीकुज्मा, डॉ0 खालिद, डॉ0 कलीमुल्ला, डॉ0 फहीम सहित विभिन्न लोग उपस्थित रहें।

