अपना जिला

आपसी रंजिश में दो युवकों ने ई-रिक्शा चालक को चाकू मारा

घोसी। स्थानीय नगर के रेलवे स्टेशन के पास आपसी रंजिश को लेकर दो युवकों ने ई रिक्शा चालक को चाकू मारकर घायल कर दिया । इस संबंध में पीड़ित ने घोसी कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर सौंपकर कर कानूनी कार्रवाई करने की माँग किया है।
घोसी नगर के पट्टीमुहम्मद उर्फ काजीपुरा निवासी सैफुल्लाह पुत्र असदुल्लाह रविवार की शाम चार बजे के आस पास अपने ई रिक्शा को लेकर रेलवे स्टेशन रोड पर पहुँचा था कि एक दूसरे ई रिक्शा पर सवार कस्बा खास निवासी दो युवक आये और गाली देते हुए मारने पीटने लगे।उसने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान पैसे भी छीन लिये तथा भागते समय एक ने पीछे से पीठ पर चाकू से हमला कर दिया ।इसके साथ ही जान से मारने की धमकी भी देते गये ।इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर प्राप्त कर मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *