ट्रैक्टर ट्राली के चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस कर रही कानूनी कार्रवाई

घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय पेट्रोलपंप के समीप मार्ग दुर्घटना में मैजिक चालक के घायल होने के साथ ही क्षतिग्रस्त होने के मामले में घोसी कोतवाली पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्राली के चालक के विरुद्ध तेज व लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर टक्कर मार कर घायल करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के हासापुर निवासी प्रियान्शू यादव पुत्र सूर्यभान यादव के पिता दो मार्च 2022 को शाम 6 बजे के आस पास घोसी से मैजिक पर तीन लोगों को बैठा कर मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ जा रहे थे कि नदवासराय पेट्रोलपंप के पास एक लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली ने लहराते हुए मैजिक में टक्कर मार ।जिससे दो लोगों को हल्की चोटें आयी। जबकि प्रियांशु यादव के पिता को गंभीर चोटें आयी। घोसी नगर के समीप स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां से रिफर कर दिया गया। इसके बाद आजमगढ़ में ईलाज चल रहा है। जहां पर स्थिति गंभीर बनी हुई है।इस सम्बंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने घायल सुर्यभान यादव के पुत्र प्रियांशु यादव की तहरीर पर ट्रैक्टर ट्राली के चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

