संजीवनी अस्पताल पर नि:शुल्क कैंप का आयोजन

मऊ। भारत विकास परिषद की ओर से अपने नियमित प्रकल्प के तहत शुक्रवार को नगर के श्याम संजीवनी अस्पताल पर नि:शुल्क कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान 30 महिलाओं की थायराइड की जांच, 26 की एनिमिया व शूगर की जांच तथा 35 की हड्डी की जांच की गई। तथा 6 सात माह से उपर की गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई। हाल ही जन्मी दो बेटियों के परिजनों को पौधे दिए गए तथा उनके जन्म पर सभी मिठाई खिलाने के साथ ही सोहर गा कर उत्सव के रूप में मनाया गया तथा उनकी माताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। हीमोफिलिया सोसाइटी वाराणसी के तत्वावधान में लगभग 50 महिलाओं को सेनेटरी पैड वितरित किया गया। मुख्य अतिथि कांशी प्रांत के पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा लोगों से आह्वान किया कि बच्चा-बच्ची में भेद न समझें तथा माताओं को घर में भरपूर पौष्टिक आहार दें ताकि वह मां खुद स्वस्थ रह कर अपने बच्चे व परिवार का ठीक प्रकार से ध्यान रख सके। डा. आरबी श्रीवास्तव, हरेंद्र श्रीवास्तव, अलका श्रीवास्तव, पूनम शर्मा, अनीता, उपासना सिंह, अनिता मिश्रा, रश्मि बरनवाल, सुमन पांडेय, पुष्पा जायसवाल, नीतू, चेतना, प्रियंका राय, संगीता यादव, भगवान पटेल आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन डा. अलका राय ने किया।



