उमाशंकर सिंह ने बचा ली BSP की लाज, रसड़ा से तीसरी बार जीते

कभी जिस बहुजन समाज पार्टी की प्रदेश में तूती बोलती थी, आज उसकी हालत इतनी बुरी हो जायेगी ये तो पार्टी की मुखिया ने भी सोचा था। 2022 विधानसभा चुनाव में BSP को मात्र एक सीट हासिल हुई है। और उस सीट पर जीत हासिल की है उमाशंकर सिंह ने वो तीसरी बार यहां से जीत दर्ज करने में कामयाब हुए हैं। हालांकि यह जीत भी कड़े संघर्ष में 6585 मतों से मिली है। ऐसे तो बसपा के लिए रसड़ा विधानसभा सीट पुरानी है। इस सीट से कई बार घूरा राम चुनाव जीते।
उमांशंकर सिंह ने 87887 वोट हासिल कर अपने निकट प्रतिद्वंद्वी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवार को महेंद्र को हराकर अपनी जीत का परचम लहराया। दूसरे नंबर पर रहे महेंद्र को 81,304 वोट मिले। वहीं, तीसरे नंबर पर रहे भाजपा उम्मीदवार बब्बन को 24,235 वोट मिले। चौथे नंबर पर रहे आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के उम्मीदवार 2605 वोट ही प्राप्त कर सके और कांग्रेस की उम्मीदवार 1294 वोटों के साथ पांचवें नंबर पर रही।
15 साल बाद बीएसपी एक सीट पर सिमट कर रह गई. बीएसपी के वोट शेयर में भी भारी गिरावट आई है. 2017 में बीएसपी का वोट शेयर 22 फ़ीसदी था जो इस बार कम होकर 12.8% हो गया है।


