विधानसभा चुनाव 2022

बसपा ने तीन प्रभारी को बनाया प्रत्याशी, दारा के खिलाफ दी चुन्नू को हरी झंडी

घोसी। बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को मऊ जनपद के चार विधानसभाओं के प्रत्याशियों की अधिकृत घोषणा पर मुहर लगा दी। पार्टी ने पूर्व में घोषित चार प्रभारी में से 3 को प्रत्याशी घोषित किया तथा घोसी विधानसभा से घोषित प्रत्याशी विक्रम चौहान के जगह पर नगर पंचायत घोसी के पूर्व चेयरमैन वसीम इकबाल चुन्नू को प्रत्याशी बनाकर घोषित की सियासत में गर्मी पैदा कर दी है वहां पर दारा सिंह चौहान एवं भाजपा के विजय राजभर मैदान में हैं। स्थानीय नगर के मदापुर सम्सपुर बैसवाडा निवासी एवं आदर्श नगर पंचायत घोसी के पूर्व चेयरमैन वसीम इकबाल उर्फ चुन्नू खान को बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को घोसी विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसके साथ ही मधुबन से श्रीमती नीलम सिंह कुशवाहा, मुहम्मदाबाद गोहना से धर्म सिंह गौतम एवं मऊ सदर से प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लोगों में हर्ष व्याप्त है।
घोसी नगर के मदापुर सम्सपुर बैसवाडा निवासी पूर्व चेयरमैन वसीम इकबाल घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित सर्वोदय पीजी कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद से सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करते रहे हैं । वर्ष 2007 में आदर्श नगर पन्चायत घोसी से चेयरमैन पद पर भारी मतों से विजयी हुए थे। इसके बाद वर्ष 2017 में बसपा से घोसी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किये गये थे परन्तु किसी कारणवश टिकट कैंसिल हो गया था। उनके द्वारा कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों के उत्साह वर्धन हेतु जमकर इनामों की बौछार काफी सराहनीय रहा है। जिसके कारण समाज के लोगों में मजबूत पकड़ है। इनका मुख्य कारोबार ईंट भट्टा होने के साथ ही बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है । इसके अलावा इनके भाई अंजुम खान की मुंबई में कोरोबार संचालित है। वहीं मधुबन विधान सभा सीट से बसपा प्रत्याशी श्रीमती नीलम सिंह कुशवाहा नव जीवन अस्पताल घोसी के प्रख्यात चिकित्सक डाक्टर संजय वर्मा की पत्नी होने के साथ ही एमए एवं एलएलबी की डिग्री धारण करने के साथ ही मऊ किशोर न्याय बोर्ड की पूर्व सदस्य रही हैं। कोरोना काल के दौरान गरीबों की मदद करने के लिए प्रख्यात हैं । इनकी मऊ ,बलिया एवं घोसी में अपना बाजार सुपर मार्केट के नाम से कई प्रतिष्ठान संचालित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *