भाजपा! बाहुबली मोख्तार के खिलाफ अशोक सिंह, तो कद्दावर श्रीराम का टिकट काट पूनम पर दांव

@ आनन्द कुमार…
मऊ। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को मऊ जनपद के 2 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पार्टी ने मऊ सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बाहुबली सदर विधायक मोख्तार अंसारी के कट्टर विरोधी अशोक सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वहीं मोहम्मदाबाद गोहना स्वीट से भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मंत्री, विधायक व कद्दावर नेता पूर्व में घोषित श्रीराम सोनकर का टिकट काटकर उनके स्थान पर इंटर कॉलेज में अध्यापिका पूनम सरोज को प्रत्याशी बनाया है। भारतीय जनता पार्टी के इन दो प्रत्याशियों की घोषणा से जहां सदर में टिकट की आस में लगे कई उम्मीदवारों को निराशा हाथ लगी है वहीं मुहम्मदाबाद गोहना से श्रीराम सोनकर का टिकट बदले जाने के कई मायने लगाए जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो चर्चा है कि पार्टी ने श्रीराम सोनकर को टिकट दिया था लेकिन वहां पर श्रीराम सोनकर की स्थिति ग्राउंड रिपोर्ट में सही नहीं आ रही थी, लिहाजा पार्टी ने टिकट को बदलकर मेडिकल कालेज में एसोसिएट्स प्रोफेसर आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. उमेश सरोज की पत्नी पूनम सरोज को प्रत्याशी घोषित कर दिया। पूनम सरोज मुहम्मदाबाद गोहना में पब्लिक महिला शहर इंटर कॉलेज बरामदपुर में संस्कृत की प्रवक्ता हैं। क्षेत्र की सुरहुरपुर निवासी हैं। पूनम सरोज के पिता रामस्वरूप सरोज सेवा निर्मित जिला जज हैं।
अब भारतीय जनता पार्टी के लिए मुहम्मदाबाद गोहना सुरक्षित सीट पर लड़ाई काफी दमदार हो गई है। भाजपा, सपा और बसपा से लड़ाई लड़ेगी। वहीं मऊ विधानसभा का सीट काफी इंतजार के बाद अशोक सिंह के मिलने के बाद जनमानस में काफी उत्साह और खुशी है। लोगों का कहना है कि अशोक सिंह ही मोख्तार अंसारी को टक्कर दे सकते हैं। मऊ सदर सीट पर कांग्रेस पार्टी ने माधवेंद्र बहादुर सिंह तथा बहुजन समाज पार्टी ने अपने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को प्रत्याशी बनाया है। 5 बार से लगातार विधायक हो रहे मोख्तार अंसारी छठवीं बार सदन पहुंचने की अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। वहीं भाजपा मऊ को मोख्तार मुक्त करने के लिए अशोक सिंह पर विश्वास कर कमल खिलाने की जी-तोड़ कोशिश करेगी।

