बैजनाथ गुप्ता की धर्मपत्नी का निधन

मऊ। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य तथा मऊ नगर सभा के वरिष्ठ संरक्षक मऊ नगर के मुहल्ला दक्षिण टोला महारनिया निवासी एवं डीसीएसके पीजी कालेज के सेवानिवृत्त लाइब्रेरियन बैजनाथ गुप्ता की धर्मपत्नी का 71 वर्ष की आयु में 25 जनवरी दिन मंगलवार की सुबह हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया है। इस दुख की घड़ी में समग्र समाज बराबर का भागीदार है। प्रभु गत आत्मा को शांति देते हुएअपने चरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस दुख को सहने की क्षमता प्रदान करें।
उक्त जानकारी देते हुए डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार 26 जनवरी दिन बुधवार को गाजीपुर के पतित पावनी गंगा तट पर विधि विधान से दोपहर 12:00 बजे किया जाएगा। उनकी महायात्रा दक्षिण टोला निवास स्थान से 26 जनवरी को सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होगी।
