अपना जिला

कांग्रेस ने मऊ की 04 विधानसभा में नियुक्त किया 08 अधिवक्ता, देंगे प्रत्याशी को कानूनी सलाह

@ रुपेन्द्र भारती घोसी से…

घोसी/मऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि प्रकोष्ठ द्वारा विधानसभा के चुनाव के मद्देनजर प्रत्येक विधान सभा में दो अधिवक्ताओं को कानूनी सलाह के लिए नियुक्त किया गया है।जिनसे अपेक्षा की गई है कि विधानसभा के चुनाव में अपने नामित विधानसभा में पार्टी के प्रत्याशी को कानूनी सलाह देंगें।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री एवं आजमगढ़ के मण्डल प्रभारी उदय प्रताप राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि घोसी विधान सभा में पकड़ी निवासी एड्वोकेट अरविन्द कुमार सिंह एवं लखनी मुबारकपुर निवासी सुखचैन राव तथा मधुबन विधान सभा में मोलनापुर मिश्रौली निवासी विपिन कुमार मिश्र एवं मुस्तफाबाद निवासी शेख कलीम मऊ विधानसभा में परदहां निवासी शिवप्रसाद श्रीवास्तव एवं दीवानी कचहरी मऊ प्रगति राय तथा मुहम्मदाबाद गोहना विधान सभा में महेंद्र राय एवं उपेंद्र चौहान को नियुक्त किया गया है। जिससे पार्टी के प्रत्याशी को कानूनी सलाह के अनुसार चुनाव फतह करने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *