अपना जिला

आदर्श आचार संहिता का किया उल्लंघन तो होगी कार्रवाई : उमाशंकर उत्तम

@ पवन कुमार पाण्डेय मधुबन से…
मधुबन। विधानसभा चुनाव की दुंदुभी बजने के बाद प्रशासन चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अराजक तत्वों पर कार्रवाई के साथ ही मतदाओं को भयमुक्त एवं बिना प्रलोभन के निर्भिक होकर मतदान करनें के लिए अपील किया ।  सीओ उमाशंकर उत्तम के नेतृत्व में अर्ध सैनिक बलों ने मधुबन कस्बा सहित तहसील क्षेत्र के दरगाह ,सिपाह इब्राहिमाबाद आदि बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च कर अराजक तत्वों को चेताया तथा संदेश दिया कि मतदान में किसी प्रकार की गड़बड़ी एवं धन बल का प्रयोग किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी  । कहां कि भय मुक्त हो कर करें मतदान ।यदि कोई अमन में खलल डालने का प्रयास कर रहा है तो इसकी सूचना पुलिस को दे । उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ।
पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के निर्देश पर चुनाव में शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है तथा लगातार अराजक तत्वों के खिलाफ अपनी कार्रवाई कर मतदाताओं को निष्पक्ष चुनाव का संदेश दे रही है । मधुबन,  दरगाह सहित विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की । पुलिस टीम अराजक तत्वों को चेताया कि कोई भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करतें हुए पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *