विधानसभा चुनाव 2022

कौन रोकेगा? ‘मोख्तार’ के ‘विजय’ रथ को, BJP-RSS कैसे चक्रव्यू बनाएगी?

मेरी कलम से… आनन्द कुमार

कौन रोकेगा?

”मोख्तार” के ”विजय” रथ को
BJP-RSS कैसे चक्रव्यू बनाएगी?

किसकी ”शक्ति” पर पार्टी अपना
दांव लगाएगी

”अशोक” के कांधे से साध निशाना
क्या तीर चलाएगी

या “मोख्तार” को हराने को
“बजरंगी” को लाएगी

या ‘सीता’ को बना खेवैया
नैय्या पार लगाएगी

या ‘त्रिवेणी’ के धारा प्रवाह से
”अभय” जीत दिलाएगी

”आनन्द” भी है दांव चल रहा,
अपनी जुगत लगाने को,

”सुनील” भी डट कर खड़ा है,
”मोख्तार” को हराने को

”प्रवीण” भी चुपके-चुपके से हैं,
टिकट के कतार में,

भरोसा करे, अगर पार्टी तो,
”भगवान” भी हैं मैदान में

”अखिलेश” भी कमल सहारे,
सदन जाना चाहते हैं

”मीना” और ”नुपूर” भी,
कमल से ”विनोद” चाहती हैं

”राजा” भी हैं दांव लगाए,
”हरेन्द्र” भी हैं ”प्रयास” में

”संघ” की भी नजर है
इस पूरे प्रयास में

ऐसा भी हो सकता है,
“उड़नखटोले” से कोई आएगा

और वट वृक्ष से खड़े
”मोख्तार” से टकराएगा,

लेकिन, कौन जाएगा “सदन” यहां से
ये तो, वक्त ही बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *