अपना जिला

अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज

घोसी/मऊ। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सोनाडीह स्थित एक प्राइवेट स्कूल के समीप मार्ग दुर्घटना में मृत एक व्यक्ति के भाई की तहरीर पर घोसी कोतवाली पुलिस एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाई कर रही है।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला मटर का पुरवा निवासी बरखू यादव का भाई प्रदीप कुमार यादव अपनी निजी मोटरसाइकिल से घोसी से घर जा रहा था कि सोनाडीह स्थित एक प्राइवेट स्कूल के सामने रात में नौ बजे के आस पास एक अज्ञात ट्रैक्टर के चालक ने टक्कर मार दिया ।जिससे भाई प्रदीप कुमार यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने मृतक के भाई बरखू यादव की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *