उत्तर प्रदेश

यूपी में आचार संहिता लागू, चुनाव की तारीख तय, 10 मार्च को मतगणना

यूपी में आचार संहिता लागू, चुनाव की तारीख तय


5 राज्यो का चुनाव 7 चरणों मे

चुनाव आयोग उत्तर प्रदेश में चरण

पहला चरण…

10 फरवरी 2022

दूसरा चरण…

14 फरवरी 2022
तीसरा चरण…

20 फरवरी 2022

चौथा चरण…

23 फरवरी 2022


पांचवा चरण…

27 फरवरी 2022

छठा चरण…

3 मार्च 2022


सातवा चरण…
7 मार्च 2022

मतगणना, 10 मार्च को 5 राज्यों की एक साथ

झलकियां….

80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं यह जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने दी।उन्होंने कहा कि इन चुनावों में जनभागीदारी के रूप में सी vigil app की भूमिका बहुत मजबूत होगी जिसमें लोग सीधे तोर पर अपनी शिकायतों और बातों को इस ऐप के माध्यम से चुनाव आयोग तक पहुंचाने में सक्षम होंगे।

सभी बूथ पर पुरुष और महिला सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे.
दिव्यांगों के लिए विशेष इंतजाम होंगे हर बूथ पर.
वॉलेंटियर मदद करेंगे. व्हील चेयर भी हर बूथ पर होगी. कोविड प्रभावित या कोविड संदिग्ध के घर वीडीओ टीम के साथ आयोग की टीम विशेष वैन से जाएगी वोट डलवा कर आएगी. इन्हें बैलेट पेपर से वोट डालने का अधिकार मिलेगा.

अपराधिक पृष्ठ भूमि के उम्मीदवारों के लिए अखबार टीवी और मीडिया और वेबसाइट के होम पेज पर तीन बार अलग अलग चरणों पर जानकारी सार्वजनिक करनी होगी. जनता को पता चले कि उनके उम्मीदवार कैसे हैं?

संवेदनशील बूथों पर पूरे दिन वीडीओग्राफी होगी. पांचों राज्यों में एक लाख से ज्यादा बूथों पर लाइव वेबकास्ट होगा. ऑब्जर्वर भी ज्यादा संख्या में तैनात होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *