ब्राह्मण विकास परिषद ने विनिता, हिमांशु व नवरत्न को किया सम्मानित

मऊ। जिले के ब्राह्मण विकास परिषद नगर इकाई द्वारा इस वर्ष मनाए जाने वाले कार्यक्रमों की रूप रेखा तय करने के लिए एक बैठक का आयोजन गाए घाट पर किया गया जिसमें आगामी मकरसंक्रांति, होली मिलन, परशुराम जयंती मनाने की रूप रेखा बनाई गई । वहीं बैठक के बाद जिले की पहली लोकपाल बनी विनीता पांडेय एवं ब्राह्मण विकास परिषद से जुड़े दो पत्रकारों हिमांशु शर्मा एवं नवरत्न शर्मा को ब्राह्मण विकास परिषद की नगर इकाई की तरफ से सम्मानित किया गया है । ज्ञात हो कि मऊ जिले की पहली लोकपाल नियुक्त हुई विनीत पांडेय को उनके आवास पर ब्राह्मण विकास परिषद के नगर अध्यक्ष डॉ पंकज उपाध्याय, नगर महामंत्री अजय तिवारी एवं संरक्षक गजेंद्र पांडेय द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान विनीता पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण विकास परिषद के गुरुजनों एवं भाइयों के द्वारा मार्गदर्शन मिलता रहे जिससे समाज में वे बेहतर कार्य कर सकें यहीं उनकी इच्छा है । परिषद के लोगों द्वारा किया जा रहा यह सम्मान मेरे लिए गर्व की बात है और इस प्रकार से सम्मान मिलने से और भी ऊर्जा मिलती है जिससे समाज में अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरणा मिलती है। वहीं ब्राह्मण विकास परिषद के मीडिया प्रभारी हिमांशु शर्मा एवं ब्राह्मण विकास परिषद से जुड़े नवरत्न शर्मा को परिषद के साथ जुड़कर बेहतर कार्य करने के लिए ब्राह्मण विकास परिषद के संरक्षक गजेंद्र पांडेय के आवास पर सम्मानित किया गया।

इस दौरान ब्राह्मण विकास परिषद के नगर अध्यक्ष डॉ पंकज उपाध्याय ने कहा कि ब्राह्मण विकास परिषद ने आगामी त्यौहारों को मनाने के लिए रूप रेखा तय किया गया वही ब्राह्मण विकास परिषद समय समय पर अपने स्वजातीय बंधुओं को भी सम्मानित करने का कार्य कार्य करती है जो समाज में बेहतर कार्य करके के साथ ब्राह्मणों का नाम रोशन करते हैं उसी क्रम में आज ब्राह्मण विकास परिषद ने जनपद की पहली लोकपाल बनी विनीत पांडेय एवं ब्राह्मण विकास परिषद से जुड़े हिमांशु शर्मा एवं नवरत्न शर्मा को आज यहां सम्मानित किया गया है। बैठक में मुख्य रूप से नगर महामंत्री अजय तिवारी, राम जी उपाध्याय, प्रशांत पांडेय, नागेंद्र मिश्रा, अखंड प्रताप पांडेय, राजेश्वर उपाध्याय, डब्बू दुबे, नारायण उपाध्याय, अशोक शर्मा, राजकुमार दुबे, मनोज चौबे आदि लोग मौजूद रहे।

