अपना जिला

सपा राज में भर्तियां निकलते ही पूरा खानदान वसूली के लिए झोला लेकर निकल पड़ता था : प्रवीण

मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने गालिबपुर दलित बस्ती में चौपाल के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए कहाकि भाजपा के साढ़े चार साल के शासन के बाद अब सुशासन और विकास उत्तर प्रदेश की पहचान है। प्रदेश में साढ़े चार लाख युवाओं को नौकरी दी गई है। सरकार के किए गए सुधार व विकास कार्यों का ही यह असर है कि आज प्रदेश निवेश के लिए पहले स्थान पर हैं। पहले उद्योगपति यहां आने से डरते थे पर अब वह यहां पर निवेश करना चाहते हैं।

उन्होंने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा किजब पहले कोई आपदा आती थी तो महीनों लग जाते थे और गरीबों को योजनाओं का फायदा नहीं मिलता था। लेकिन आज सरकार संवेदना के साथ किसी भी आपदा में जनता के साथ खड़ी होती है और 24 घंटा  सहायता मिलती है। सरकार आज चेहरा देखकर नहीं योग्यता के आधार पर प्रदेश के नौजवानों को नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से दे रही है। पहले जब भर्तियां निकलती थीं तो पूरा खानदान वसूली के लिए झोला लेकर निकल पड़ता था। जबकि आज भर्तियां पूरी पारदर्शिता के साथ कि जा रही है। स्थिति यह है कि दलाल गायब हो गए हैं।

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर चल रही है। जिसके कारण कई राज्यों में लॉकडाउन लगा था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत राशन प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है। इस योजना के माध्यम से सभी पात्र लाभार्थियों तक राशन पहुंचाने का प्रयास किया गया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिक जैसे की सड़क पर रहने वाले, कूड़ा उठाने वाले, फेरी वाले, रिक्शा चालक, प्रवासी मजदूर आदि को प्राथमिकता प्रदान की गई। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने से पहले तक देश की सबसे बड़ी आबादी होने के बाद भी बीमारू राज्य की छवि के साथ देश में पांचवे नंबर की अर्थव्यवस्था होने का दंश झेलने वाले यूपी को दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने के सफर पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र नेता विशु सिंह, प्रतीक जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री इन्द्रदेव प्रसाद ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *