मऊ के गोपाल रेल मंत्री से मिले ओवरब्रिज के जगह अण्डरब्रिज बनाने का सौंपा ज्ञापन

मऊ। उ0प्र0 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यो की बैठक सिन्धी कालोनी स्थित कैम्प कार्यालय पर जिला सचिव रवि क्षितिजा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें विगत दिनों उ0प्र0 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के वरिष्ठ प्रदेश मंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल के नेतृत्व में रेल भवन नई दिल्ली स्थित कार्यालय में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर बाल निकेतन रेलवे क्रासिंग के पास प्रस्तावित ओवरब्रिज के निर्माण को तत्काल प्रभाव में स्थागित करते हुए अण्डरब्रिज का निर्माण करानें के लिए माॅग से सम्बन्धित ज्ञापन सौपने पर प्रसन्नता प्रकट किया गया। इसी क्रम में भाजपा नेता राघवेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि रेलवे क्रांसिंग पर जनहित में अण्डरब्रिज का ही निर्माण किया जाना नितान्त आवश्यक है। क्योकि ओवरब्रिज बनने से काफी संख्या में आमजन व्यापारी एवं बुनकर एवं व्यवसाय को क्षति पहुॅचेगा। साथ ही साथ लगगभग 300 लोगों का आवास एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठान ढहाये जाने से लगभग 4000 लोग आवास एवं रोजगार विहिन हो जायेगें।
तद्क्रम डा0 सुनील मिश्रा नें रेलवे अधिकारियो को चेताया कि प्रधान मंत्री भारत सरकार के सपने सबका साथ सबका विकास एवं आत्म निर्भर भारत के नवनिर्माण के अभियान को इस ओवरब्रिज के निर्माण से पलिता लगेगा।
बैठक में मुख्य रूप से राजेन्द्र अग्रवाल, छोटेलाल गाॅधी, विजय जैन, किशुन जी बरनवाल, डा0 सुनील मिश्रा, नागराज जी पुजारी, इफ्तेखार अहमद, शंकर बाधवानी, नौसाद अहमद, रविप्रकाश बरनवाल, कमलेश तानवानी, व्यापारी नेता गुड्डू सोनकर, सतीश गर्ग, गिरीश चन्द, आदि लोग शामिल रहे।




