हियुवा ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीद परिवार सम्मान समारोह का आयोजन किया

मऊ। हिन्दू युवा वाहिनी जनपद मऊ द्वारा घोसी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीद परिवार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि हिन्दू युवा वाहिनी आजमगढ़ वाराणसी सम्भाग प्रभारी सुरेन्द्र सिंह सोलंकी रहे। इस अवसर पर शहीद रामकुंवर यादव के पिता, शहीद सुदामा राजभर की पत्नी सहित लोकतन्त्र रक्षक उमाशंकर ओमर, अलगू प्रसाद गुप्ता, सत्येंद्र पाण्डेय, अवध भूषण सिंह, रणवीर सिंह सहित दर्जनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सिंह ने कहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीद परिवारों को सम्मानित किए बिना आजादी का जश्न अधूरा रहता है। उन्हें हर हाल में सम्मान मिलना चाहिए जिन्होंने अपना कुछ ना कुछ देश के लिए समर्पित किया है।आज हम आजाद वातावरण में अपना जीवन यापन कर रहे हैं या सुरक्षित हैं तो इन्ही की वजह से हैं । जिला प्रभारी दिग्विजय राय ने कहा हिन्दू युवा वाहिनी एक सांस्कृतिक संगठन है और वो सदैव राष्ट्रवादियों का सम्मान करती रहेगी।

जिला संयोजक अजय सिंह ने कहा कि हम शहीद भगत सिंह ,चंद्रशेखर आजाद को नही देखे हैं लेकिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीद परिवारों को देखकर ये साफ महसूस होता है कि वो लोग यही हैं जो पुनः हम लोगों के बीच मे आये हैं।ये अभियान निरन्तर चलता रहेगा और जनपद के कोने कोने में बसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहिद परिवार के लोगों को सम्मानित करने का कार्य चलता रहेगा।उक्त अवसर पर अजय राय,दुर्गा प्रसाद द्विवेदी, विनीत तिवारी, प्रेम सागर निषाद,सुमित विश्वकर्मा, महावीर विश्वकर्मा, गुड्डन पुजारी, अनुपम विश्वकर्मा, अजय साहनी, देवेन्द्र राजभर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे




