ओवरब्रिज अथवा अंडर पास बनने से पहले सईद रोड का निर्माण किया जाए : गुप्ता

मऊ। नगर में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए मऊ नगर में सईद रोड का निर्माण अति आवश्यक है। उक्त मांगे हैं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता के, वे व्यापार बंधु द्वारा आयोजित जिला मुख्यालय बैठक में अध्यक्षता कर रहे जिला अधिकारी अमित सिंह बंसल से उक्त मांगे रखा। डॉक्टर गुप्त ने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग के बार बार बंद होने और खराब होने से नगर में यातायात की व्यवस्था बहुत ही दयनीय हो गई है। जिस कारण व्यापार करना दुर्गम व कठिन हो गया है क्योंकि कोई भी व्यापारी व उपभोक्ता घंटों समय को जाया करके बाजार में आना पसंद नहीं करते हैं। मऊ नगर की सबसे बड़ी व विकराल समस्या रेलवे क्रॉसिंग पर भीड़ का लगना है। घंटों घंटो रेलवे फाटक बंद रहता है और उसके पश्चात जब क्रॉसिंग खुलता है तो घंटों लग जाता है यातायात को सामान्य करने में ।डॉ गुप्त ने कहा कि ओवरब्रिज बने या अंडर ब्रिज बने लेकिन इसके पूर्व सईद रोड को तत्काल बनवाया जाए जिससे कि रेलवे क्रॉसिंग की यातायात में 50% की घटोत्तरी हो जाएगी। ज्ञातव्य हो कि मऊ नगर पालिका ने रेलवे बोर्ड को उसकी जमीन का भुगतान करने के पश्चात भी बिजली विभाग की लापरवाही के कारण उक्त सड़क आज भीअधूरी वअस्त-व्यस्त पड़ी हुई है। उक्त सड़क से पैदल चलना भी दूभर हो चुका है इसलिए तत्काल बिजली के खंभों को हटा करके उक्त सड़क को बनवाई जाए ।व्यापार मंडल के उक्त मांगों को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को उक्त सड़क को तत्काल बनवाने का आदेश दिया। दोनों अधिकारियों ने कहा फिर निश्चित ही हम जल्द से जल्द उक्त सड़क का निर्माण करवाएंगे।


