चर्चा में

श्री गंगा तमसा सेवा समिति के लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा, हनुमान घाट पर पुल बनाने की मांग

मऊ। नगर सहित जनपद के ऐतिहासिक धरोहरों के विकास व जनता की सहूलियत व उज्वल भविष्य के साथ शहर के विकास के लिए हनुमान घाट मंदिर पर पुल का निर्माण व ऐतिहासिक धरोहर की रक्षा के लिए श्री गंगा तमसा सेवा समिति के महामंत्री छोटेलाल गाँधी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल मंगलवार को जिलाधिकारी को पत्र देकर इस क्रम में अतिशीघ्र कारवाई की मांग की है। श्री गाँधी ने बताया कि नगर क्षेत्र जनपद मऊ मे हनुमान घाट (हनुमान मंदिर) तमसा नदी के उस पार हजारो वर्ष पूर्व की नागा बाबा की कूटी स्थित है जहांं ऐतिहासिक धरोहर के रूप मे कई मंदिर है। श्री राम नवमी के अवसर पर प्रत्येक वर्ष मेला लगता है जहा नगर सहित जनपद की हजारोंं जनता पूजा-पाठ धार्मिक अनुष्ठान दर्शन करती है। नागा बाबा की कूटी के आसपास पचास हजार से अधिक अति गरीब रोज कमाने खाने वाली भर, मल्लाह अन्य जनता निवास करती है जनता के आने जाने के लिए हनुमान घाट मंदिर पर पुल बना था जो 1956 मे आई भयंकर बाढ मे टूट गया तब से लेकर आज तक जनता का आवागमन रास्ता बंद है। श्री गाँधी ने बताया कि आसपास की जनता मासूम नन्हे मुन्ने, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, पुरूष, महिलायेंं, माता बहनोंं को स्कूल स्वास्थ्य खराब प्रसव अन्य आवश्यक कार्य के लिए “तमसा नदी के इस पार से उस पार तक रस्सी बाँध रखा है। बिना नाविक के ही जान जोखिम मे डालकर रस्सी के सहारे नाव से प्रत्येक दिन आना जाना पड़ता है राम नवमी मेला सहित प्रत्येक वर्ष 4-5 लोगो की नदी मे डूबकर स्वास्थ्य प्रसव अन्य तरह से आकाशमिक मौत होती रहती है और सैकड़ो लोग मौत के आगोश मे समाहित हो चुके है। जिससे नन्हे-मुन्ने बच्चो बुजुर्गो महिलाओ मे भय व्याप्त रहता है कि न जाने कब कोई अनहोनी घटना घटित हो जाय। श्री गांधी ने जिलाधिकारी से विनम्र आग्रह किया कि ऐतिहासिक धरोहर की रक्षा और आमजन के जीवन मे सुधार लाने और विकास के लिए हनुमान घाट मंदिर पर पुल के निर्माण का प्रस्ताव आगरण शासन को भेजकर पुल का निर्माण कराने की कृपा की जाय ताकि जनता के जीवन मे सुधार हो और भय का वातावरण समाप्त हो सके इस महान कृपा के प्रति जनता श्रीमान जी का आजीवन आभारी रहेगी। उक्त अवसर पर अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी, मनोज निगम, सुनीता गुप्ता, रमेश सोनकर, नन्दलाल साहनी आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *