Uncategorized

महज अफवाह है 70 कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर


मऊ। बुधवार की दोपहर बाद अचानक शहर के कुछ सोशल मीडिया संचालकों द्वारा विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप व फेसबुक इत्यादि पर एक जानकारी डाली गई कि आज शहर में 70 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। खास बात है कि इसमें अलग अलग मुहल्ले के नाम लिखते हुए संख्या भी डाल दी गई। इस सम्बंध में पत्रकार श्री राम जायसवाल ने खबर की पुष्टि के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतीशचंद्र सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं है। आज जनपद में फिलहाल अब तक कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया है। यह किसी शरारती व्यक्ति की चाल है, जिसने ऐसा कार्य किया है।
श्रीराम जायसवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *