सुहाना खान ऑनलाइन सीख रही हैं बेली डांस
जब पूरी दुनिया लॉकडाउन में हैं, तो हर किसी ने घर में ही रहते रहते कुछ अलग करने की ठान ली है, इसमें शारूख खान की बेटी सुहाना खान भी पीछे नहीं हैं, सुहाना भी अपने समय का उपयोग सही तरीके से कर रही हैं, सुहाना इन दिनों बेली डांस सीखने में व्यस्त हैं, और कमाल की बात ये है कि सुहाना ऑनलाइन ही बेली डांस सीख रही हैं, इस बात की जानकारी उनकी डांस ट्रेनर संजना मुथरेजा ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों को देख जा सकता है, एक ही तस्वीर में दो तस्वीरें है एक लॉकडाउन से पहले की और एक लॉकडाउन के बाद की, दूसरी तस्वीर उनके ऑनलाइन क्लास की है जिसमें सुहाना अकेले ही नज़र आ रही हैं जो उनके ऑनलाइन क्लास की तस्वीर है, जबकि पहली तस्वीर में सुहाना और संजना साथ हैं जो लॉकडाउन के पहले की तस्वीर है।


