खास-मेहमानलाॅक डाउन और भारत

लाॅक डाउन : पूर्वांचल के प्रवासियों के लिए मऊ जंक्शन बना हब

■ आज से लेकर परसों तक 24-24 कोचों से लैस चार ट्रेनों का हो रहा है आगमन।

मऊ। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते देश के कोने कोने में फंसे प्रवासियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए चल रही श्रमिक एक्सप्रेस में मऊ जंक्शन पूर्वांचल के प्रवासियों के लिए हब का स्वरूप अख्तियार कर लिया है।
गौरतलब हो कि मऊ जनपद के साथ ही आजमगढ़, गाजीपुर, अयोध्या, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया तक कि यात्रियों से भरी ट्रेनें मऊ जंक्शन पर ही लाई जा रही हैं। खास बात यह की स्थानीय प्रशासन द्वारा लगातार अथक मेहनत कर उन सभी प्रवासी यात्रियों को ससम्मान सुरक्षित उनके गंतव्य तक भेजने में एड़ी चोटी का परिश्रम कर यह कार्य संपन्न कराया जा रहा है।


कल शुक्रवार को सुबह लगभग एक ही समय पर पहुंच रही दो ट्रेनें…


आजमगढ़, अयोध्या, बलिया, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर सहित तमाम जनपदों में रहने वाले प्रवासियों से भरी ट्रेनों का मऊ जंक्शन पर हो रहा लगातार आगमन
स्थानीय प्रशासन के साथ ही रेलवे कर्मचारी, खासकर आरपीएफ, रेलवे सुरक्षा बल में लगे जवानों व अन्य कर्मचारियों द्वारा एक एक ट्रेन को खाली कराए जाने में लगभग 5 से 6 घंटे लग रहे हैं। ऐसे में रात-दिन एक कर लगातार ट्रेनों को खाली कराकर यात्रियों को सुरक्षित भेजने का कार्य संपन्न कराया जा रहा है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे के जोनल मेंबर “जेडआरयूसीसी” सदस्य श्रीराम जायसवाल द्वारा भी लगातार यात्रियों की सुविधाओं के बाबत स्टेशन अधीक्षक ददन राम व आरपीएफ इंस्पेक्टर डीके राय सहित सभी लोगों से लगातार संपर्क बना हुआ है।
जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रवासियों को उनके गंतव्य तक भेजने के लिए की जा रही समुचित व्यवस्था…
ट्रेनों के मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचने से लेकर उनमें सवार यात्रियों को उनके गंतव्य तक रवाना होने तक एक एक पल की स्थिति पर जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी अपनी नजर बनाए हुए हैं। गौरतलब होगी ट्रेनों के आने से घंटों पूर्व रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्रियों के चले जाने तक जिलाधिकारी, सीडीओ, नगर मजिस्ट्रेट, सीएमओ, अपर पुलिस अधीक्षक सहित पूरा प्रशासनिक अमला रेलवे स्टेशन पर तैनात नजर आ रहा है।


जलपान, मास्क, अंगवस्त्रम से लेकर राशन तक की पर्याप्त व्यवस्था से भाव विभोर दिख रहे प्रवासी यात्री…


देश के दूरस्थ महानगरों से लगातार आ रहे श्रमिकों से भरी ट्रेन से लोगों के उतरने पर पानी की बॉटल, खाने को भोजन के साथ ही मेडिकल जांच, मास्क, गमछा इत्यादि तक की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही घरों तक छोड़ने के लिए पर्याप्त रोडवेज बस सेवा व राशन की व्यवस्था से लोग भाव विभोर नजर आ रहे हैं। तमाम यात्रियों ऐसे भी रहे जो मऊ स्टेशन उतरते ही धरती को प्रणाम कर फफक कर रोने लगे। वही रेलवे स्टेशन पर व्यापक व्यवस्था देख भाव विभोर हो उठे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *