भारतीय मीडिया फाउंडेशन की प्राथमिक उद्देश्य COVID 19 से “नागरिक सुरक्षा “
■ “ऑटोमैटिक थर्मल कैमरा” के माध्यम से सभी नागरिकों के शरीर के तापमान को मापने के लिए गठित की जाएगी भारतीय मीडिया फाउंडेशन की एक टीम। 15 मई को होगी सभी प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक
वाराणसी। भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एके बिंदुसार ने फाउंडेशन के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि COVID 19 से “नागरिक सुरक्षा “ को ध्यान में रखते हुए पदाधिकारियों की एक टीम गठित की जाएगी जो ऑटोमेटिक थर्मल कैमरा से लैस होंगे। उन्होंने कहा कि शहर हो या देहात हर जगह भारतीय मीडिया फाउंडेशन की टीम
प्रत्येक दिन शरीर के तापमान को मापने के लिए थर्मल गन्स का उपयोग करेगा।
उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े हुए पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की जांच टीम की सूची तैयार कर ली गई है।
उन्होंने कहा कि संगठन के कई पैथोलॉजी सेंटर पर यह व्यवस्था संचालित की जा रही है
अब पदाधिकारी शहर एवं देहात क्षेत्र में जाकर अभियान चलाकर लोगों की जांच करें।
और प्रतिदिन की रिपोर्ट अपने जिले के जिला अधिकारी को भेजकर अवगत कराएं।

