कहां है उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन?
पूरी दुनिया जानना चाहती है आखिरकार उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन कहां है क्योंकि पिछले कई दिनों से किम जोंग उन को लेकर दुनिया भर में संशय बना हुआ है
हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह जरूर कहा है कि उत्तर कोरियाई नेता के बारे में उनको पूरी जानकारी है वाशिंगटन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया था कि उन्हें किम जोंग उन के बारे में जानकारी है लेकिन लेकिन प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ट्रंप ने यह नहीं बताया कि किम जोंग उन कहां हैं और कैसे हैं
गौरतलब है कि किम जोंग उन पिछले 15 अप्रैल से उत्तर कोरिया के किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर नहीं आए हैं जिसको लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि उनकी तबीयत खराब है और शायद यही वजह है कि वह सामने नहीं आ पा रहे हैं और उत्तर कोरिया के तरफ से भी कोई जानकारी सामने नहीं आ रही है कि किम जोंग उन कहां है
जबकि दक्षिण कोरिया ने इस बात का दावा किया है कि कि किम जोंग उन की तबीयत खराब है और उनका इलाज चल रहा है इस बीच खबर यह भी है कि चीन सरकार ने कुछ डॉक्टरों को उत्तर कोरिया भेजा है ताकि किम जो का इलाज हो सके.
इस बात की अफवाहें भी उड़ रही है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की मौत हो चुकी है हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इस बात की पुष्टि किसी ने नहीं की है

