डीएम के निर्देश पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने 12 हजार से ज्यादा मास्क बनाया
मऊ। कोरोना महामारी जहां आज विश्व स्तर पर अपना पांव पसार रहा है तथा मानव जीवन को अपनी चपेट में लेकर कई ज़िंदगियों की लीला समाप्त कर चुका है हर तरफ त्राहि त्राहि मची है लोग अपनो से मिलने में कतरा रहे हैं वहीं जनपद मऊ में डूडा द्वारा संचालित राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने कोरोना जैसी गंभीर बीमारी से लडने को कमर कस ली हैं।
जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के आज्ञा से स्वयं सहायता की महिलाओं ने सीoओo डूडा मऊ के नेतृत्व में मास्क बनाने का कार्य व्यापक स्तर पे आरंभ कर दिया है।
जनपद में कई समूह मास्क बनाने को लेकर सक्रिय हैं जिनमें मुख्य रूप से अनीता स्वयं सहायता समूह ताजोपुर, राधा स्वयं सहायता समूह, ज्योति स्वयं सहायता समूह निज़ामुद्दीनपुरा मीठी स्वयं सहायता समूह आदि समूह की महिलाएं मास्क बनाने में व्यस्त हैं।
समूह द्वारा निर्मित मास्क को सीo ओo डूडा द्वारा जिलाधिकारी के कार्यालय में उपलब्ध कराया जाता है।
अबतक समूह की महिलाओं द्वारा 12742 मास्क तैयार कर जिलाधिकारी के कार्यालय को उपलब्ध कराया जा चुका है।
जिस तरह से डॉक्टर्स, नर्स तथा पुलिस प्रशासन कोरोना के संक्रमण को खत्म तथा कम करने का कार्य कर रहे हैं वहीं समूह की महिलाएं भी मास्क बना कर देशहित में अपना योगदान देने का सूअवसर गंवाना नहीं चाहती।
समूह की महिलाएं ज़िला भर में औरो के लिए प्रेरणा स्रोत बन कर उभर रही हैं तथा अपने स्तर से लोगो को इस महामारी से निपटने तथा लोगो में सेवा भाव जागृत करने की एक अनूठी मिसाल बन रही हैं।
ज़िले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं जिलाधिकारी के अग्रिम आदेश तक मास्क बनाने कार्य करती रहेंगी।

