अपना जिलाचर्चा में

कोपागंज में आपातकाल से भी बुरे हालात !

अखबार का कोना: आज

■ माहे रमजान के पहले दिन ही टूटने लगा रोजेदारों का हौसला, न घर में चना है,न गुङ,सिर्फ जज्बे से कब तक होगा भला

(ऋषिकेश पाण्डेय)

मऊ। हैलो! मैं कोपागंज से अजीम भाई बोल रहा हूँ। आप सच्चाई का झंडा गाङे हुए हैं। इसलिए आप से बहुत उम्मीद है।शनिवार को फोन पर गूंजी मानवीय संवेदनाओं को झकझोरती इस आवाज़ ने मुझे जगा दिया।शब्दों में बेबसी साफ-साफ झलक रही थी।आगे उन्होंने कहा कि आज माहे रमजान का पहला दिन है।न घर में सत्तू है,न चना,न गुङ। नगर के दो किलोमीटर की परिधि में पुलिस सिर्फ डंडे भांज रही है।न दूध वालों को घुसने दिया जा रहा है,न पशुओं को चारा लेकर आने वालों को।जिन्दगी बिल्कुल नरक बनकर रह गयी है।हालात आपातकाल से भी बुरे हो गये हैं।अधिकारी आ भी रहे हैं तो कुछ दलाल किस्म के लोगों से मिलकर चले जा रहे हैं।वो क्या बताएंगे आम जनता की पीड़ा।
शासन का दो-तीन प्रतिशत सहयोग भी हाट स्पाट क्षेत्रों में नहीं मिल पा रहा है।जिससे हम लोग पहले रोजा के दिन ही बिलबिलाने को मजबूर हो गये हैं।कोपागंज की पीड़ा का जिक्र करने वाला कोई दिख नहीं रहा है।”आज” ने अजीम भाई को आश्वस्त किया कि उनके दर्द को हर आम नागरिक का दर्द समझकर शासन-प्रशासन तक बात पहुंचायी जाएगी।मात्र एक छात्र के कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट को आधार मानकर प्रशासन ने एक हफ्ते से कोपागंज नगर की गली-गली को जिस तरह से सील कर दिया है।वह नगर निवासियों को बेमौत मरने के लिए मजबूर कर रहा है।संक्रमित व्यक्तियों के सर्वे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर आरके झा एवं सदर एसडीएम आईएएस अतुल वत्स के बीच उत्पन्न हुआ विवाद कोढ़ में खाज का काम कर रहा है।स्थिति यह है कि अधिकारी पूरी शिद्दत से जिम्मेदारी निभाने के बजाय आपस में ही लङ रहे हैं।जिससे स्थिति दिनों दिन भयावह होती जा रही है।सहारनपुर के देवबंद से आये कोरोना पीङित छात्र के परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बावजूद जिस तरह से नगर की गतिविधियों पर पुलिसिया पहरा लगाकर दहशत के माहौल को और खौफ़नाक बना दिया गया है।वह नगर निवासियों को घुट-घुट कर मरने के लिए काफी है।माहे रमजान के पहले दिन ही रोजेदारों को जिन फजीहतों का सामना करना पङा है,वह अल्लाह पर करने वाले विश्वास को भी डगमगाने का काम कर रहा है।मगर,रोजेदारों की इबादत इस यकीन के साथ शुरू हुई है कि अल्लाह ताला इस महामारी से निबटने के लिए उनके अंदर जज्बा पैदा करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *