चर्चा में

बेलगाम आईएएस का ‘ईलाज’ करने के मूड में चिकित्सक

अखबार का कोना : आज
■ फूट-फूट कर रोया गालियों की बौछार से आहत चिकित्सक, समर्थन में उतरे चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

■ आंकड़ों की बाजीगरी दिखाने को लेकर हुआ विवाद-अतुल वत्स

(ॠषिकेश पाण्डेय)

मऊ। आईएएस अतुल वत्स एक बार फिर विवादों में घिर गये हैं।वीडियो कुमारी सपना सिंह से सरेआम भिङने के बाद विशेष चर्चा में आये एसडीएम सदर अतुल वत्स प्रायः मातहतों पर रोब गांठते रहते हैं।आरोप है कि गुरूवार को उन्होंने कोरोना प्रभावित हाट स्पाट कोपागंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डाक्टर आरके झा को थाने पर बुलवाकर सबके सामने ही गालियों की बौछार कर दी।आहत चिकित्सक फूट-फूट कर रोया और रात भर सो न सका।बिलख-बिलख कर अपनी दास्ताँ साथियों और अपने अधिकारियों को सुनायी और आईएएस के जनपद में रहते चिकित्सकीय कार्य करने में असमर्थता जता दी।समर्थन में उतरे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर बृज कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय के इमरजेन्सी कक्ष के बाहर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया और एसडीएम मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आरोपी आईएएस का जिला बाहर तबादला करने की मांग की।इंडियन मेडिकल असोसिएशन के अध्यक्ष डाक्टर संजय सिंह ने भी पीङित चिकित्सक का समर्थन किया है।जिला चिकित्सालय की ओपीडी पहले से ही ठप चल रही है।आज इमरजेन्सी सेवा भी ठप होने से मरीज बिलबिला उठे।इसके पहले भी कई मामलों में एसडीएम सदर अतुल वत्स विवादों में छाये रहे।ग्राम विकास अधिकारी संघ लम्बे समय तक इनके तबादले की मांग को लेकर आंदोलनरत रहा।लेकिन,शासन-प्रशासन की सरपरस्ती के चलते इनका बाल भी बाँका नहीं हुआ।मगर,चिकित्सा अधीक्षक के साथ हुए दुर्व्यवहार से भङके चिकित्सक अब बेलगाम आईएएस का ‘ईलाज’ करने के मूड में दिख रहे हैं।समय रहते शासन-प्रशासन ने प्रभावी हस्तक्षेप कर आवश्यक कदम नहीं उठाया तो चिकित्सकों और आईएएस के बीच ठनी जंग में किसी भी तरह की घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

आंकड़ों की बाजीगरी दिखाने को लेकर हुआ विवाद-अतुल वत्स…

मऊ।आरोपी आईएएस एसडीएम सदर अतुल वत्स ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर कोपागंज के चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर आरके झा के आरोपों को बेबुनियाद बताया और कोरोना संक्रमित मरीजों के सर्वे में आकङों के खेल पर नाराजगी प्रकट करने की बात कही। साफ किया कि सर्वे कार्य में लापरवाही सामने आयी तो फटकार लगायी गयी।जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी गयी है।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद भी आईएएस पर भड़का…

मऊ। कोपागंज में हाट स्पाट (कोविड-19संक्रमण)के समीक्षा के दौरान डा.आर.के.झा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोपागंज,मऊ को एसडीएम सदर द्वारा गालियां देते हुए अपमानित किये जाने की राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपदीय इकाई कड़े शब्दोँ में निन्दा करती है और संघ हर परिस्थिति में अधीक्षक के साथ है।यह जानकारी जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *