Corona Virus को लेकर PM मोदी की ये सलाह और पहल बहुत काम की है….जान लीजिये।
– मेरी आपसे प्रार्थना है कि इस बीमारी के लक्षणों के दौरान,बिना डॉक्टरों की सलाह के, कोई भी दवा न लें. किसी भी तरह का खिलवाड़, आपके जीवन को और खतरे में डाल सकता है.
-अब कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए,देश के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार ने आज 15 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है.
– मेरा आपसे आग्रह है कि किसी भी तरह की अफवाह और अंधविश्वास से बचें.
– मैंने राज्य सरकारों से अनुरोध किया है कि इस समय उनकी पहली प्राथमिकता, सिर्फ और सिर्फ स्वास्थ्य सेवाएं ही होनी चाहिए, हेल्थ केयर ही प्राथमिकता होनी चाहिए.
-इससे कोरोना से जुड़ी टेस्टिंग फेसिलिटीज,
पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्वीपमेंट्स, Isolation Beds,
ICU beds, ventilators,और अन्य जरूरी साधनों की संख्या तेजी से बढ़ाई जाएगी.
– कोरोना वैश्विक महामारी से बनी स्थितियों के बीच,
केंद्र और देशभर की राज्य सरकारें तेजी से काम कर रही है,रोजमर्रा की जिंदगी में लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए निरंतर कोशिश कर रही हैं.
– आप उन लोगों के लिए प्रार्थना करिए जो आपकी सोसायटी,
आपके मोहल्लों, आपकी सड़कों, सार्वजनिक स्थानों को sanitize करने के काम में जुटे हैं, जिससे इस वायरस का नामो-निशान न रहे.

