पत्रकार श्रीराम जायसवाल बने पूर्वोत्तर रेलवे जोनल सलाहकार समिति के सदस्य
◆ केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने श्रीराम का बढ़ाया मान, वाराणसी के साथ ही लखनऊ व इज्जतनगर मण्डल में भी करेंगे रायशुमारी
मऊ। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री व संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने अपने कोटे से रेल मंत्रालय विशेष हित के तहत मऊ जनपद के यूएनआई के पत्रकार श्रीराम जायसवाल को पूर्वोत्तर रेलवे जोन का रेल यात्री परामर्शदात्री समिति सदस्य नामित किया। इस मनोनयन के बाद से अब पत्रकार श्रीराम वाराणसी, लखनऊ व इज्जतनगर मण्डल के रेल यात्रियों के सुविधाओं के बाबत आधिकारिक रूप से रायशुमारी कर सकेंगे। 
गौरतलब हो कि अब तक वे रेल मंत्रालय द्वारा ही वाराणसी मण्डल के सलाहकार समिति सदस्य नामित थे।
इस दौरान उन्होंने अध्ययनरत युवाओं के सुविधाओं के बाबत इलाहाबाद के लिए सवारी गाड़ी संचालन, लखनऊ इंटरसिटी ट्रेन सहित तमाम जनहित के मुद्दों को उचित फ़ोरम के साथ ही खुद रेल राज्यमंत्री से कहा। इसके साथ ही निरन्तर सुविधा विस्तार प्रयास में लगे रहे, उनके इस सक्रियता को देखते हुए केंद्रीय रेल राज्यमंत्री/ संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने अब उनका कद बढ़ाते हुए पूर्वोत्तर रेलवे का जोनल मेंबर नामित किया।
उनके इस मनोनयन से पत्रकारों, व्यापारियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त किया।

