अपना जिला

अखिल भारतीय किसान महासभा और प्रगतिशील व्यापार मंडल के नेतृत्व में धरना 106 वें दिन भी जारी

मऊ। अखिल भारतीय किसान महासभा और प्रगतिशील व्यापार मंडल के नेतृत्व में वाराणसी गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण के पूजा में गड़बड़ी और कटौती के खिलाफ बढुआ गोदाम बाजार में 106 वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा।
 धरना को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव बसंत कुमार ने कहा कि मोदी योगी सरकार कोर्ट का सहारा लेकर मजदूरों किसानो कर्मचारियों की आवाज दबाना चाहती है मोदी योगी सरकार जनता के संवैधानिक अधिकारों पर लगातार हमला कर रही है ।पुरे देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति बनी हुई है, हक अधिकार पर बात करने वालों पर सरकार लाठी गोली चलवा रही है और जेलों में बंद कर रही है सहारनपुर से भीमा कोरेगांव तक  की घटना में देखा जा सकता है।
 उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार का बजट जी चुनावी लाली पाप के सिवाय कुछ नहीं है एक्सप्रेस-वे के नाम पर किसानों की जमीन पर लूटी जा रही है सरकारें 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून का खुलेआम उल्लंघन कर रही है।
 धरना को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के नेता अखिलानंद पांडे ने कहा कि मोदी योगी की सरकार मजदूरों किसानों छात्रों नौजवानों से 2014 में लंबे चुनावी वादे किए अब उनको तबाह करने पर तुली तुली है। देश का मजदूर किसान छात्र नौजवान व्यापारी महिला इन की बात समझ चुके हैं।इनका हिसाब 2019 के चुनाव में करने के लिए पूरा मन बना चुके।
धरने को प्रगतिशील व्यापार मंडल के नेता  शिव मूरत गुप्ता,अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला संयोजक विनोद सिंह मजदूर किसान सभा के नेता टेल्हू राम ने भी संबोधित किया।
धरना में राम अवध, राम नारायण गुप्ता, अवधेश राम, प्रवेश हरिश्चंद्र, श्याम नारायण, जमुना गुप्ता, मुरली गुप्ता, रामबली यादव, सती राम यादव, कमला यादव, सुनील आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *