अपना जिला

पुरानी पेंशन हेतू हो रहे आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन

मऊ । कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं शिक्षक नेता अवनीश कुमार सिंह  ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में पूरानी पेंशन राज्य कर्मचारियों एवं अधिकारियों को मिलती थी। लेकिन भाजपा सरकार द्वारा 2004 में पुरानी पेंशन बन्द कर दी गई। भाजपा सरकार कर्मचारियों एवं अधिकारियों की घोर विरोधी सरकार है। कर्मचारियों का हो रहा आंदोलन जायज है। कांग्रेस पार्टी इस आंदोलन का समर्थन करती है। और आवश्यकता पड़ने पर कांग्रेस जन राज्य कर्मचारियों के हड़ताल के समर्थन में रोड पर उतर कर आन्दोलन में शामिल होंगे।
रविंद्र नाथ त्रिपाठी एवं रणवीर सिंह ने संयुक्त रूप से कहा  कि शिक्षकों और कर्मचारियों का भाजपा शासनकाल में बंद की गई पेंशन अलोकतांत्रिक है। शिक्षकों और कर्मचारियों का राज्यव्यापी हड़ताल उचित है इस पर सरकार को तत्काल वार्ता करनी चाहिए और पुरानी पेंशन को बहाल करनी चाहिए।
 इस अवसर पर सुशील चौधरी , विजय बहादुर सिंह , मुस्ताक अली, जन्मेजय सिंह, मनोज सिंह, धन्ंजय सिंह, मुकेश, ओमनरायन, विशाल सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *