आज पूरे देश में मोदी और योगी जुमले से तंग आ गया है : रजा
मऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा भेजे गये पूर्व मन्त्री आबिद रज़ा खान ने प्रेस वार्ता और अल्प संख्यक समुदाय के बीच सभा को संबोधित करते हुए कहाकि आज पूरे देश मोदी और योगी जुमले से तंग आ गया है। सपा और बसपा का गठबन्धन इन्हे सत्ता से बेदखल करना है। आगामी लोक सभा में 65 सीट से अधिक पर गठबंधन जीत की शुरुवात करेगा। आज अल्प संख्यक जागरुक होकर चुनाव का इंतजार कर रहा है। बीजेपी की सरकार सपा बसपा के गठबन्धन से घबराकर विपक्ष के नेताओं को सीबीआई और ई० डी० के द्वारा फर्जी मुक़दमो में फंसाकर दबाना चाहती है मगर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम डरने वाले नहीं हैं हम डट कर मुकाबला करेंगे। जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ने कहा कि आज सपा बसपा गठबन्धन जिस भी प्रत्यासी को देंगे हम उनके साथ मज़बूती से लग कर जीताने का कार्य करेंगे। आज की बैठक में मुख्य रूप से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अरशद जमाल, पूर्व जिला अध्यक्ष शिव प्रताप यादव मुन्ना, व्यापार मन्डल के अध्यक्ष हाजी इरफान, नगर अध्यक्ष ज़हीर सेराज, उस्मान गनी खान, ईक्बाल सभासद,अब्दुल सलाम,राशिद कमाल, अनीस अहमद,अनीस हलचल,सरफराज़ अहमद,शकील अहमद,फौयाज़अहमद आदि नेताओं ने सम्बोधन किया।संचालन जिला महासचिव अब्दुल कुद्दूस अंसारी ने किया।

