डूडा ने मनाया शहरी समृधि उत्सव पखवाड़ा फरवरी 2019
मऊ। कलेक्ट्रेट परिसर मऊ में दीनदयाल अन्तोदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रदेश व भारत सरकार की समस्त ड्रीम योजनाओं को ज़िला नगरीय विकास अभिकरण ( डूडा ) ने कलेक्ट्रेट परिसर में शहरी समृधि उत्सव पखवाड़ा फरवरी-2019 बैनर तले कैंप लगा कर जन- जन को जागरूक एवं जानकारी दी I जिसमे विशेष रूप से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ,जीवन ज्योति योजना , अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कौशल प्रशिक्षण,स्वच्छ भारत मिशन व समस्त बैंकीय योजना के प्रति विस्तार से बताया गया I
यूनियन बैंक से गिरीश चन्द (एल०डी०एम), अम्बिका राम व अमित कुमार ने बैंकीय योजनाओ के बारे में जानकारी दी व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 20 व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में 5 लोगो का पंजीकरण किया I शहर मिशन प्रबंधक (डूडा) आनंद प्रकाश मौर्य ने प्रत्येक बिन्दुओ पर क्रमवार प्रकाश डालाI जिसमे सी०ओ० डूडा मोहम्मद आदिल व आशुतोष कुमार सिंह ने भी समूह की महिलाओ को इन योजनाओ से जोड़ने का कार्य कियाI समूह की महिलाओ संग सी०डी०एस० श्रीमती कुंती देवी ने भी प्रतिभाग कियाI

