10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
मऊ। थाना मधुबन पुलिस द्वारा दिनांक 05.02.19 सायंकाल देखभाल क्षेत्र व चेंकिग के दौरान दरगाह से अखिलेश यादव पुत्र राजू यादव निवासी दरगाह थाना मधुबन मऊ के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त के विरूध्द अन्तर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

