अंतर्रजनपदीय चोंरों के खिलाफ उभांव पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत की कार्यवाही
बिल्थरारोड/बलिया। बलिया-मऊ सहित अन्य जिलों में चोरी के मामले में सक्रिय अंतर्रजनपदीय चार चोंरों के खिलाफ उभांव पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की है। पिछले 18 नवम्बर को चोरी के समान सहित चारों चोरों को उभांव पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता मिली थी।
पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में जिले में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उभांव पुलिस ने सोमवार को अंतर्रजनपदीय चोरों के गैंग लीडर सहित चार पर गैगेस्टर के तहत कार्रवाई की है।
इस सम्बन्ध में उभांव एसएचओ राजेश कुमार सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि मोती पुत्र सीताराम गोसाई निवासी
मिल्कीआन थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर अपने गैंग के सक्रिय सदस्यों सेवा सिंह पुत्र राम सिंह व धर्मेंद्र पुत्र नरेश निवासी बलरामपुर एवं मंगल पुत्र मोती निवासी मिल्कीआन थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर अपने साथियों के साथ जनपद मऊ में
डेरा डालकर रहते थे तथा मऊ, बलिया व आसपास के जनपदों में घूम फिर कर घरों और दुकानों के ताला तोड़कर रात्रि में चोरी के कार्य को अंजाम देने का कार्य करते थे।
जानकारी दी कि पिछले 18 नवम्बर को चारों अभियुक्तों को चोरी की दो मोटरसाइकिल और चोरी की किए हुए जेवरात आदि के साथ उंभाव पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के बाद इनके द्वारा थाना भीमपुरा, थाना रसड़ा, थाना खेजूरी, थाना उभांव एवं जनपद मऊ के थानों व कोतवाली में हुई चोरी की अनेक घटनाओं को अंजाम देने का खुलासा हुआ। उभांव पुुुुलिस ने जांच के बाद उक्त पकड़े गये चोरों के विरुद्ध सोमवार को धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत अभियोग पंजीकृत किया कर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। पिछले दिनों लगातार हो रही चोरी आदि घटनाओं से आम जनमानस में इस गैंग के प्रति व्याप्त भय एवं आतंक को देखते हुए पुलिस द्वारा उनपर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

