रवि किशन की बेटी रीवा बॉलीवुड में मचाएंगी धूम
भोजपुरी फिल्मों के हिरो और राजनीतिज्ञ रवि किशन की बेटी रीवा बहुत जल्द बॉलीवुड में जलवा बिखेरती नजर आएंगी…रीवा की फिल्म की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है…उनकी फिल्म का नाम ‘सब कुछ मंगल’ है…हालांकि अभी तारीख तय नहीं है कि उनकी फिल्म कब बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी…लेकिन ये खबर सामने आ चुकी है कि रीवा की फिल्म बहुत जल्द बड़े पर्दे पर आने वाली है…खबर है कि इस फिल्म में बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अक्षय खन्ना भी हैं…और फिल्म के डॉयरेक्टर करण कश्यप हैं.


