छत्तीसगढ़ में अमित शाह की ताबड़तोड़ रैली !
विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ में कई रैलियों को संबोधित किया…इसी क्रम में वो राज्य के खैरागढ़ में आयोजित जनसभा को संबोधित किया…और छत्तीसगढ़ की रमन सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार की जमकर सरहना की…इस दौरान अमित शाह ने कहा….
‘प्रदेश में विकास की गाथा लिखने वाले मुख्यमंत्री जी के कार्यों में जनता का विश्वास साफ देखने को मिल रहा है।छत्तीसगढ़ में इस बार भाजपा की एक प्रचंड विजय होने वाली है और डॉ. रमन सिंह जी चौथी बार मुख्यमंत्री बनने वाले हैं’
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने जो भी दावे किये हो…ये तो आने वाला चुनावी परिणाम ही बताएगा कि छत्तीसगढ़ की जनता किसको अपना नेता चुनती है.




