पत्रकार कमल की माता को लोगों ने दिया श्रद्धांजलि
अमिला। पत्रकार और उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल नारायण सिंह की माता देवराजी देवी का निधन रविवार को हो गया। वे विगत कुछ दिन से बीमार थीं।इससे शोक की लहर दौड़ गई।कई जगहों पर शोक सभा आयोजित कर लोगों ने गतात्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।
इंटर कालेज अमिला में शोक सभा आयोजित कर कंडुलेंस कर दी गई। वहां शिक्षक देवेन्द्रनाथ राय, राजमन यादव, शेषनाथ राय, अजय कुमार, अवधेश यादव आदि दीवंगत् आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उधर , थानीदास में पत्रकारों ने शोक सभा आयोजित कर गतात्मा के शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।इस मौके पर राकेश उपाध्याय, मुहम्मद रहमान, गुंजन राय, अशोक श्रीवास्तव, कमलाकांत यादव, अरुण कुमार राय, राजमणि शर्मा आदि रहे।
उधर, दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम पर देवराजी देवी की अंत्येष्टि में पहुंचकर गतात्मा को श्रद्धांजलि देने वालों की काफी संख्या थी।वहां हुई शोक सभा में मुख्य रूप से माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जयनारायण दूबे, तथा शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय, मंत्री भुपेंद्र सिंह आदि रहे।
मऊ में पत्रकारों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। जिसमें प्रमुख रूप से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिद्वार राय, डॉक्टर आजाद नोमानी, प्रदीप सिंह, कल्याण सिंह, राम गुवाल यादव, हरिओम राय, अखिलेश यादव, आनंद कुमार, अशरफ, सरफराज, बृजराज, अशोक यादव आदि प्रमुख रुप से शामिल रहे।

