अपना जिला

विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भातकोल निवासी 30 वर्षीय सुग्रीव पुत्र स्वर्गीय विक्रम चौहान की विद्युत करंट की चपेट में आने से रविवार को दोपहर मौत हो गयी। पुलिस को जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक रविवार की दोपहर में बिजली आने के पश्चात सुग्रीव अपने घर में पंखा ठीक कर रहा था ,कि इसी बीच करेंट की चपेट में आ गया तथा मौके पर उसने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी पुलिस को मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम भेज भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *