अज्ञात कारणों से ट्रेन से कटकर किशोर की मौत
मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण पट्टी गांव के सिवान से गुजर रहे रेलवे लाइन पर 13 वर्षीय अमित पुत्र रामजस निवासी चिश्तीपट्टी मुहम्मदाबाद गोहना मऊ की गुरुवार को सायंकाल ट्रेन से कटने से मौत हो गई । इसकी सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
