करीब 55 लाख रुपये का अवैध शराब बरामद
मथुरा पुलिस एवं आबकारी टीम ने शराब तस्करों पर बडी कार्रवाई की है…और अवैध ढंग से ले जा रहे लाखों रूपये का शराब एक तस्कर से बरामद किया है…
पुलिस टीम ने इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है…और उसके पास से 1170 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद की है…बरामद शराब का बाजार मूल्य करीब 55 लाख रुपये बताया जा रहा है.
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है…और तस्करी के इस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है



