दिव्येन्दु के प्रयास से बन्द हुआ अटलघाट/ढेकुलियाघाट रोड पर कूड़ा फेंकना
मऊ नगर क्षेत्र के मऊ शहर को कोपागंज से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग अटल घाट व ढेकुलिया घाट मार्ग के आस-पास नगरपालिका द्वारा जो कूड़ा करकट फेंका जा रहा था वह अब बन्द कर दिया गया है एवं कूड़े के ऊपर मिट्टी डालकर उसे साफ भी किया गया है एवं ब्लीचिंग पाउडर व मैथिलीन भी डाल गया है। इस स्थल पर कूड़े को न फेंकने के लिये समाजसेवी दिव्येन्दु राय ने अपने स्तर से प्रयास किया और उन्हें अपने इस प्रयास में सफलता भी मिली। दिव्येन्दु राय का कहना है की उक्त मार्ग पर कूड़े के फेंके जाने से राहगीरों को आवागमन में कूड़े की वज़ह से हो रही दुर्गंध के चले काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। ढेकुलिया घाट स्थित मन्दिर पर जाने श्रद्धालु भी इस कूड़े की वज़ह से काफ़ी व्यथित थे।


