टैक्स बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह कल
मऊ। टैक्स बार एसोसिएशन मऊ के वर्ष 2018-19 का शपथ ग्रहण समारोह 15 सितंबर दिन शनिवार को समय 11:00 बजे नगर के नगर पालिका कम्युनिटी हॉल, बकवल निकट पुलिस अधीक्षक कार्यालय मऊ होना सुनिश्चित हुआ है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वन्य एवं जीव जंतु पर्यावरण विभाग कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान होंंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह, पूर्व चेयरमैन अमरेन्द्र सिंह, नपा अध्यक्ष मु. तैय्यब पालकी सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे।
यह जानकारी टैक्स बार एसोसिएशन, मऊ अध्यक्ष सब्बीर अहमद व संयुक्त मंत्री प्रदीप सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।

