डीजीसी राजेश कुमार सिंह , प्रमोद साहनी, रामविलास चौबे ने किया पदभार ग्रहण
◆ अपर डीसीजी के पद पर अजय कुमार सिंह, अनिल पाण्डेय, मणि बहादुर सिंह, राजेश कुमार पाण्डेय, शिवदत्त यादव ने कार्यभार किया ग्रहण
मऊ। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मऊ न्यायालय में 3 जिला शासकीय अधिवक्ता व 11 अपर तथा जिला शासकीय अधिवक्ताओं ने अपना-अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। अधिवक्ताओं द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद अधिवक्ता समाज, पत्रकार, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, व्यापारियों व शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

कार्यभार ग्रहण करने वालों में प्रमुख रुप से जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी के रूप में राजेश कुमार सिंह राज, जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल प्रमोद कुमार साहनी व जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व रामविलास चौबे ने पदभार ग्रहण कर लिया है। वहीं अपर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी के रूप में पत्रकार अजय कुमार सिंह, अनिल कुमार पांडेय, मणि बहादुर सिंह, शिवदत्त यादव ने कार्यभार ग्रहण किया। जबकि सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी विजय कुमार, राजेश कुमार पांडेय व रामचंद्र चौहान बनाये गये हैं। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सिविल के रूप में अमित कुमार सिंह, विवेकानंद गुप्ता व उप जिला शासकीय अधिवक्ता राजस्व संजय कुमार तिवारी व विपुल कुमार राय ने पदभार ग्रहण किया है।

सभी अधिवक्ताओं के पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकार समाज में हर्ष व्याप्त है। मनोनयन पर बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के नेता अरविन्द सिंह, आनन्द प्रताप सिंह, संतोष कुमार सिंह, पुन्नू, गणेश सिंह, सभासद दुर्गेश सिंह, सुनील दुबे सोनू, दिवाकर पांडेय, राकेश मिश्रा, अभितोष तिवारी, कन्हैया तिवारी, राघवेंद्र अग्रवाल, सभासद विनोद गुप्ता ने बधाई दी है।
वहीं पत्रकार समाज में जनपद के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सिंह, वेद नारायण मिश्रा, ऋषिकेश पांडेय, पुनीत श्रीवास्तव, आनंद कुमार, श्रीराम जायसवाल, मोहम्मद अशरफ, आशीष जायसवाल, अभिषेक राय, शैलेश अस्थाना, कल्याण सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, आलोक सिंह, अभिषेक मिश्रा, प्रवीण राय, रविन्द्र सैनी, सुभाष यादव, रंजीत राय, ब्रह्मानंद पांडेय, संतोष जायसवाल, सुदर्शन, आसिफ रिजवी, एच एन सिंह सहित जनपद के सभी पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए अपने साथी अजय कुमार सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।


