अपना जिला

असहायों की उम्मीद बना लोक कल्याण सेवा न्यास

■ अस्तित्व में आने के आठ माह में ही समाजसेवा में रचा प्रतिमान

■ लाकडाउन में अब 40 हजार लोगों को उपलब्ध कराया भोजन व अन्न

मऊ। विभागीय स्तर पर पंजीकरण कराकर सरकारी परियोजनाओं के माध्यम से समाजसेवा का दंभ भरने वालों के लोक कल्याण सेवा न्यास एक आईना है जो बेहतर करने को प्रेरित करती है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह द्वारा राजनीति से इतर विशुद्ध समाजसेवा के लिए इसे प्रकाश में लाए आठ माह ही हुए हैं पर विविध क्षेत्रों में अपने सार्थक अवदान से न्यास ने सेवा के नए आयाम स्थापित किए हैं। कोरोना संकट के बीच वैश्विक स्तर पर लाकडाउन के कारण हजारो गरीब परिवारों के सामने भोजन की परेशानी को देखते हुए न्यास द्वारा नगर से लेकर जनपद के कई इलाकों की असहाय बस्तियों में अब तक 40 हजार से अधिक लोगों को पका पकाया भोजन के साथ खाद्यान्न सामग्री का भी वितरण किया गया है जो अनवरत जारी है। इससे पूर्व भी पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए हजारों पौधों का वितरण किया गया है।
लोक कल्याण सेवा न्यास के अध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह बताते हैं की मुख्यधारा से कटे लोगों के उन्नयन के साथ समाज और प्रकृति की बेहतरी ही न्यास का लक्ष्य है। वैश्विक महामारी कोरोना के काल में आपसी समन्वय से अब तक 40 परिवारों को सहायता प्रदान की गई है। यह कार्य इस महामारी के समाप्त होने तक चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *